बक्सर: बक्सर के बुधनपुरवा में दलित परिवार पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर पीटा, महिला से मंगलसूत्र छीना
Buxar, Buxar | May 28, 2026 बक्सर के सिंडिकेट बुधनपुरवा वार्ड-34 में दलित परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित चंदन रविदास ने नगर थाने में शिकायत दी है। आरोप है कि 24 मई की शाम 7 बजे पड़ोसी कपूर राम, रविन्द्र राम, दारोगा राम, कुंदन राम समेत 5-6 महिलाएं लाठी-डंडे, फाइटर और लोहे के गड़ासा लेकर घर में घुस आए। पूछने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और हमला कर दिया।