हुज़ूर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन
Huzur, Bhopal | May 28, 2026 भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित मीडिया सेंटर में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई|