घाघरा: घाघरा ब्लॉक चौक के पास पान गुमटी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने ₹10 हजार का सामान चुराया
Ghaghra, Gumla | Apr 20, 2026 घाघरा ब्लॉक चौक स्थित विजय प्रसाद का पान गुमटी दुकान का ताला तोड़कर बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में रखें कई सामान की चोरी कर ली। इस बाबत पीड़ित दुकानदार विजय प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वह अपने पान गुमटी दुकान को शाम में बंद कर अपने घर चला गया।सुबह जब वह अपने दुकान पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और अंदर में सामान बिखरे पड़े हैं।