बलरामपुर: सड़क किनारे मिले चना पैकेटों के मामले में खाद्य विभाग ने लिया तत्काल संज्ञान
बलरामपुर शनिवार विभिन्न मीडिया माध्यमों से प्राप्त गरीबों का चना सड़क के किनारे फेंका के संबंध में खाद्य अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया जिस पर खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच में खाद्य निरीक्षक रामानुजगंज तथा पटवारी हल्का द्वारा ग्राम पंचायत कलिकापुर के नीलकंठपुर मोड़ के समीप घटना स्थल का जांच किया गया।