रतनगढ़: रतनगढ के जिला अस्पताल में देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
रतनगढ के जिला अस्पताल में बुधवार को देवकिशन स्मृति सेवा समिति की और से देवकिशन की पुण्यतिथि के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 42 रक्त दाताओ ने रक्त का दान किया। सभी रक्त दाताओ को प्रशस्ति पत्र एंव हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।