सदर: बंगाल जीत का रंग वाराणसी में चढ़ा, नई सड़क चौराहे पर BJP ने मनाया जश्न
वाराणसी। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी अब काशी की सड़कों पर भी नजर आने लगी है। शहर के गीता मंदिर के पास नई सड़क चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी की। जश्न के दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।