गोविंदगढ़: केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने बगड राजपूत में किसान गोष्ठी में किसानों से संवाद किया, आधुनिक खेती पर जोर दिया
रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के बगड़ राजपूत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को दोपहर 12 बजे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर का आगमन हुआ। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, कृषि महाविद्यालय के कुलपति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।