नजीबाबाद: भागूवाला में लगातार भारी बारिश से पशुशाला का लिंटर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा, 2 लाख का नुकसान
वीर सिंह दास ने बताया कि 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। पशुशाला में वह एक बड़ी भैंस और एक छोटी भैंस बांधते थे। लिंटर गिरने से कुछ ही क्षण पहले दोनों भैंसों को दूसरे स्थान पर बांध दिया गया था। उसके कुछ ही देर बाद लिंटर गिर गया। 27 सितंबर को 7:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।