बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में होली मिलकर लौट रहे युवक के कपडे़ फाडे़,रुपये भी लूटे
बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में होली मिलकर लौट रहे युवक के कपड़े फाड़ दिए गए। विरोध करने पर लूटपाट कर उसकी पिटाई कर दी। युवक ने मोहल्ले के लड़कों पर रिपोर्ट दर्ज करायी है। जगतपुर निवासी दिनेश होली के दिन होली मिल के लौट रहे थे तभी नशे में धुत्त मोहल्ले के छुटका,सुमित,कृष्णा,शिवम,शोभित और इनके दो साथियों ने घेरकर कपड़े फाड़ दिए।