जहाज़पुर: जन संवाद केंद्र पर विधायक ने समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश
जहाजपुर में विधायक गोपीचंद मीणा ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जन संवाद केंद्र, जहाजपुर में कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।