बयाना: तीन पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, बीसीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
बयाना उपखंड के ग्रामीण चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और मरीजों की परेशानी संबंधी शिकायतें लगातार मिल रही थी। इस पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बीसीएमएचओ) डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।