विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों को बड़ा तोहफा! 🔨
अमेठी। गौरीगंज के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ।
इस दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 दर्जी लाभार्थियों को टूलकिट और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के 5 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक दिए गए। श्रम विभाग में पंजीकृत 10 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता भी मिली।
मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता से जोड़कर स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सीडीओ पूजा साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला समेत अधिकारी, लाभार्थी और नागरिक मौजूद रहे।
DM Amethi @topfans
Amethi, Amethi | Sep 17, 2026