कुशलगढ़: कुशलगढ़ में लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत! सब्जी मंडी क्षेत्र में लगेगा 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
कुशलगढ़ नगर के नेहरू मार्ग, सरदार पटेल मार्ग और वार्ड नंबर 20 सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। सब्जी मंडी क्षेत्र में 63 केवीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया गया था। इसके बाद समाधान की दिशा में पहल की गई