चूरू: एडीजीपी बीजू जॉर्ज जोसफ ने अपराध गोष्ठी में चूरू पुलिस की कार्यशैली की सराहना की
Churu, Churu | Oct 17, 2026 संगठित अपराधियों पर शिकंजा कसने, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई को लेकर चूरू पुलिस ने उल्लेखनीय काम किया है। इन प्रयासों के चलते जिला संगठित अपराध की रोकथाम और नशे के खिलाफ कार्रवाई में प्रदेश में अग्रणी रहा है। यह बात एडीजीपी एवं रेंज प्रभारी बीजू जॉर्ज जोसफ ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में कही।