देवरिया के महेन्द्रनाथ मंदिर परिसर में मारपीट, सोशल मीडिया पर छाया मामला
.................
बरहज के मदनपुर थानाक्षेत्र स्थित बाबा महेन्द्रा नाथ शिव मंदिर पर शनिवार को वर्चस्व और दानपेटी-चढ़ावे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग पुजारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
Deoria, Deoria | Jun 14, 2026