नवाबगंज: जैदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपहृता को बरामद कर 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर भागने का आरोप
थाना जैदपुर पुलिस ने गुरुवार करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने से सम्बन्धित अपहृता को बरामद कर सम्बन्धित अभियुक्त हरिकेश यादव पुत्र भुल्लन यादव निवासी ग्राम न्योछ्ना थाना जैदपुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।