कोईलवर: सकड्डी गांव के एक घर में घुसकर लाखों की चोरी, आरोपित को किया गया गिरफ्तार
कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में गृहभेदन कर आभूषण एवं नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे जेल भेज दिया। पीड़ित चंदन कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 3 मार्च की शाम लगभग 4:00 बजे उनकी मां अपने रिश्तेेदार के शादी समारोह से घर लौटी तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।