नवाबगंज: बाराबंकी में 10 करोड़ की हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा, पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तार; हीरे और सोने के जेवर बरामद
बाराबंकी पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपये की हाईप्रोफाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौकी अंतर्गत लखनऊ रोड स्थित शालीमार पैराडाइज में ठेकेदार अजय सिंह बघेल के घर हुई इस बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि उनके घर के सामने रहने वाला युवक ही निकला।