मुंगावली: सेहराई पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी और सहयोगी 24 घंटे में गिरफ्तार, इंदौर भागने की फिराक में थे
सेहराई पुलिस ने महिला अपराध के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी और उसके सहयोगी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने गुरूवार को शाम लगभग 6:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे घर पर अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया|