मुरादाबाद: पाक़बड़ा पुलिस ने 290 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को पाक बड़ा क्षेत्र से किया गिरफ्तार
मादक पदार्थो की तस्करी एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पाक़बड़ा पुलिस ने पाक बड़ा क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया है। कि उप निरीक्षक आशीष कुमार ने मय हमराही पुलिस बल के साथ आरोपी यामीन निवासी थाना मैनाठेर को 290 ग्राम अवैध चरस के साथ पाक बड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।