गढ़वा: मिथिलेश ठाकुर ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, मगही, भोजपुरी व अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने की मांग की
Garhwa, Garhwa | Apr 18, 2026 झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंप कर मगही, भोजपुरी एवं अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने का आग्रह किया है। मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए लाखों युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है।