जनगणना प्रक्रिया अंतर्गत पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार दोपहर 12 बजे विभिन्न पत्रकारों के समक्ष समाहरणालय सभागार में 'ऑनलाइन स्व-गणना' पोर्टल के माध्यम से स्वयं का पंजीकरण कर अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्व-गणना न केवल सुविधा है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है।