खड़गपुर: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में खड़गपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की घोषणा के बाद मंगलवार के शाम 5:00 बजे हवेली खड़गपुर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।