*ट्रेन के फर्स्ट एसी कूपे को कथित तौर पर 'हनीमून' थीम में सजाया, टिकट चेकर सस्पेंड*
वायरल VIDEO पर रेलवे का बड़ा एक्शन। 6 जुलाई को ट्रेन नंबर 11002 नांदेड़-सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस के 1AC कूपे की सजावट का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने सख्त कार्रवाई। एक दंपति ने निजी तौर पर ऑनलाइन डेकोरेटर बुक किया था, जिसने बिना अनुमति 1AC कोच में प्रवेश कर कूपे सजाया। इस गंभीर सुरक्षा चूक के मामले में ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे ने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई