कोलेबिरा: बीरू में NH 143 पर गिरा विशाल पेड़, सड़क हुआ जाम
सिमडेगा में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण 17 सितंबर की सुबह बीरू में एक विशाल पेड़ NH 143 पर गिर गया। जिससे सड़क जाम हो गया और सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना मिलते हीं समाज सेवी निलेश प्रसाद ने टोचन मशीन की सहायता से 02 घंटे मशकत के बाद एनएच से पेड़ को हटवाया, जिसके बाद सड़क जाम खुला।