देहरादून: दून पुलिस ने जनपद में चलाया सत्यापन अभियान, 324 मकान मालिकों का काटा चालान,32 लाख 40 हज़ार का वसूला जुर्माना
दून पुलिस कि अलग- अलग टीमों द्वारा किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी और ठेली वालों, स्क्रैप डीलर और कबाड़ियों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान कुल 3064 लोगों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 324 का चालान करते हुए 32 लाख 40 हज़ार रूपये का जुर्माना वसूला गया।