देहरादून: कांग्रेसियो ने एश्ले हॉल चौक,देहरादून में फूंका विधायक खजान दास का पुतला,श्रमिकों को सामग्री वितरित न करने से है नाराज
कांग्रेसियो ने एश्ले हॉल चौक, देहरादून में भाजपा विधायक खजान दास का पुतला दहन किया है। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक खजान दास कि ओर से श्रमिकों को दिए जाने वाले सामान का वितरण न करने पर नाराजगी जताई है। श्रमिकों को सरकार की ओर से साइकिल, सिलाई मशीन आदि का वितरण किया जाता है।