चित्रकूट: पहाड़ी ब्लॉक में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, प्रशासन मुस्तैद
चित्रकूट। झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले के पहाड़ी ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारी एवं पुलिसकर्मी तैनात हैं।
इस चुनाव में प्रमुख प्रत्याशियों के रूप में भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार राठौर और समाजवादी पार्टी के डॉ. मानसिंह यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मतदान केंद्र के बाहर अपने-अपने बस्ते लगाकर बैठे हैं। वे मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं।
मतदान केंद्र पर चुनावी गतिविधियां तेज हैं। स्नातक मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से मतदान व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
Karwi, Chitrakoot | Oct 23, 2026