बैराड़: कृषि उपज मंडी में नई फसल का भव्य स्वागत, मंडी सचिव नरेंद्र जैन ने किसानों को माला पहनाई और मिठाई खिलाई
बैराड़ कृषि उपज मंडी में नई फसल मूंगफली एवं सोयाबीन की आवक शुरू होने पर मंडी प्रशासन ने सोमवार दोपहर 12 बजे किसानों का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मंडी सचिव नरेंद्र जैन ने मंडी में उपज लेकर पहुंचे किसानों का सम्मान किया। इस दौरान मंडी में उत्साह का माहौल देखने को मिला।नई फसल की आवक के साथ मंडी में मूंगफली और सोयाबीन की खरीदी शुरू हुई।