कानपुर: एलआईसी की सीबीओ- 3 गुमटी शाखा का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ हुआ आयोजि, अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित
एलआईसी की सीबीओ- 3 गुमटी शाखा का 64वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अभिकर्ताओं से दीप प्रज्वलित कराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। अभिकर्ताओं में मुख्य रूप से आशीष पाण्डेय,अभिनव श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।