कानपुर: हनुमंत विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत,हत्या की जताई गई आशंका
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत हो गई। जिसके बाद नवविवाहिता के ससुरालीजन मौके से फरार हो गए, मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि हमीरपुर की रहने वाली शैंकी की शादी हनुमंत विहार के रहने वाले विकास से हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,कानूनी कार्रवाई की जा रही है।