कानपुर: कानपुर विश्वविद्यालय के गेट पर मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों की हालत बिगड़ी, डॉक्टर ने धरनास्थल पर ही किया इलाज
कानपुर विश्वविद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे दो छात्रों की हालत बिगड़ गई। साथी छात्रों ने एंबुलेंस बुलाई लेकिन बीमार छात्र जाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद धरना स्थल पर छात्रों को डॉक्टरों ने इंजेक्शन देने के बाद उन्हें ग्लूकोज के साथ दवाएं दीं। बीते दिनों विश्वविद्यालय ने मारपीट और अनुशासनहीनता के आरोप में 9 छात्रों को निष्कासित किया था। सजा पूरी होने के बाद भी परीक्षा से वंचित किए जाने पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।