कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
रावतपुर थाना क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो यूनिट ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।