कानपुर: नगर निगम मुख्यालय में त्रिनेत्र एम्बेसडर प्रोग्राम का लॉन्चिंग कार्यक्रम हुआ
कानपुर नगर निगम सभागार में आज मंडलायुक्त कानपुर और पुलिस आयुक्त ने त्रिनेत्र एम्बेसडर प्रोग्राम का शुभारम्भ किया। त्रिनेत्र एम्बेसडर प्रोग्राम के तहत पुलिस के द्वारा निश्चित किये गए मानकों के अनुसार चौराहों पर कैमरे लगवाकर पूरे शहर को टेक्नोलॉजी की मदद से सुरक्षित किया जाएगा। अभी तक डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं।