इटावा: चितभवन गाँव में शराबी युवक ने राज मिस्त्री को ईंट मारकर किया लहूलुहान, मेडिकल जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Jun 8, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गाँव में शराबी युवक रविवार रात राज मिस्त्री मनीष कुमार के चाचा से मारपीट कर रहा था। तभी बीच बचाव करने पहुँचे राज मित्री को शराबी युवक ने ईट मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद पीड़ित राजमिस्त्री ने थाने पहुँचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई, वहीं थाना पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण करवाते हुए शराबी युवक की तलाश सुरु की हैं।