कैराना: औद्योगिक क्षेत्र कंडेला में स्थित एक फैक्ट्री के खिलाफ चार गांवों के लोग धरने पर बैठे, प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग
Kairana, Shamli | Oct 22, 2026 कैराना तहसील के गांव कंडेला के बस स्टॉप के निकट कंडेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा और जगनपुर के ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। गुरुवार को धरने का तीसरा दिन है। ग्रामीणों का आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण के कारण आसपास के क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है। फैक्ट्री से वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण की समस्या हो रही है।