सदर: अभियोजन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना प्राथमिकता: डीएम सत्येंद्र कुमार
Sadar, Varanasi | May 21, 2026 वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासकीय अधिवक्ताओं, अभियोजन अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लंबित मुकदमों, उनके निस्तारण और न्यायालयों में चल रहे गंभीर मामलों की समीक्षा की गई।