पश्चिम सिंहभूम के बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में ठगी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो अज्ञात ठगों ने “जेवर चमकाने” के नाम पर घर में घुसकर सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। ठगों ने पहले एक तांबे की प्लेट साफ कर वापस की। इसके बाद चांदी के पायल भी चमकाकर लौटा दिए, जिससे घर की महिलाओं का विश्वास जीत लिया। फिर सोने की चेन साफ करने के बहाने फरार हो गए।