रहुई: तूफानगंज गांव में दो पक्षों में हुई चाकूबाज़ी, दो लोग हुए ज़ख्मी
Rahui, Nalanda | Oct 7, 2024 भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के तूफानगंज गांव में रविवार की शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चाकू बाजी हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में एक-एक लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान तूफानगंज निवासी विनोद राम के पुत्र कुणाल राम और मकसूदन राम के पुत्र विकास राम के रूप में की गई है। वहीं जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज किया गया।