जमुई: कांग्रेस कार्यालय में समारोह का आयोजन कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया, पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई
Jamui, Jamui | Apr 5, 2026 जिले में कांग्रेस पार्टी के विस्तार को लेकर इसबार पार्टी ने धर्मेंद्र कुमार गौतम पर भरोसा जताया है और उन्हें जमुई जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। साथ ही पार्टी के दिशा- निर्देश पर चलने और पार्टी के हित के लिए कार्य करने व पार्टी के विस्तार की उम्मीद जताई है। धर्मेंद्र कुमार गौतम के जिलाध्यक्ष बनने पर रविवार की दोपहर 1:00 बजे कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई।