खगड़िया: नगर परिषद बोर्ड की बैठक: योजनाओं के क्रियान्वयन पर निर्णय
शहर के विद्याधार घाट के निकट नगर परिषद द्वारा पुलिया का निर्माण करवाया जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो। यह निर्णय मंगलवार 4:00 नगर परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में ली गई। बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति अर्चना कुमारी ने की। बैठक के दौरान नगर सभापित ने शहर के विकास को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा किया गया।