खगड़िया: कैंजरी गांव निवासी युवक की गोली मारकर की गई थी हत्या, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
मंगलवार को दिन के एक बजे कैंजरी के मृतक युवक का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक युवक की पहचान कैंजरी गांव के रहने वाले छोटू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह मेला जा रहा था। इसी दौरान उसकी गोलीमारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया