खगड़िया: संसारपुर के पास ट्रक की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर के पास मंगलवार 12:00 बजे ट्रक के ठोकर से बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान जालिम बाबू टोला के अखिलेश कुमार के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि दूध लेकर जा रहा था, कि ट्रक ने ठोकर मार दिया।