समस्तीपुर: समस्तीपुर में लाइन होटल संचालक को घुसकर पीटा, पीठ में मारी तीन गोलियां; वारदात सीसीटीवी में कैद
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक लाइन होटल संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 1:26 बजे रायपुर किशनपुर स्थित एसएच-88 किनारे एक होटल में घुसे तीन नकाबपोश अपराधियों ने पहले संचालक की बेरहमी से पीटा।