जगदलपुर: बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने पुलिस प्रशासन के बस्तर संभाग में वर्ष 2025 के कार्यों का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा
वर्ष 2025 में 100 पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुए जिसमें सुरक्षा बलों ने 256 माओवादियों को मार गिराया और उनके शव बरामद किए।वहीं 898 नक्सली गिरफ्तार भी किए गए । आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि वर्ष इस दौरान माओवादियों से 677 हथियार भी बरामद किए गए । सुंदरराज पी ने कहा कि पूना मारगेम के तहत् पुनर्वास से पुनर्जीवन जैसी पहल बस्तर में शांति स्थापना का प्रयास किया गया।