Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
No video available

महान ग्रंथ रामायण की रचना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र एवं उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने वाले, महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटिशः नमन🙏 #Maharshivalmiki

234 views | Katni Nagar, Katni | Oct 9, 2022

MORE NEWS

🔹एमपी ट्रांसको ने कटनी में बिरसिंहपुर फीडर के 400 केवी सर्किट ब्रेकर की इन-हाउस ओवरहॉलिंग कर बचाए  50 लाख रुपये*

 🔹कटनी - मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के कटनी डिवीज़न के अभियंताओं ने 400 केवी सबस्टेशन कटनी में स्थापित बिरसिंहपुर नंबर-2 फीडर के 400 केवी एबीबी निर्मित सर्किट ब्रेकर की सफलतापूर्वक इन-हाउस ओवरहॉलिंग कर कंपनी को लगभग 50 लाख रुपये की बचत कराई है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री आर.सी. शर्मा की पहल पर अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मचारियों द्वारा लगभग एक सप्ताह तक सतत प्रयास कर यह कार्य पूर्ण किया गया।

 *बिरसिंहपुर के महत्वपूर्ण फीडर में लगा है यह ब्रेकर*-

विशेष  बात यह  रही है यह सर्किट ब्रेकर बिरसिंहपुर ताप विद्युत गृह से आने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण 400 केवी फीडर पर स्थापित है, जिसके माध्यम से लगभग 350 मेगावाट विद्युत का पारेषण होता है। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था की दृष्टि से यह फीडर अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण फीडर पर स्थापित सर्किट ब्रेकर की सफल ओवरहॉलिंग ने न केवल इसकी विश्वसनीयता बढ़ाई है, बल्कि विद्युत आपूर्ति की निर्बाधता और ग्रिड सुरक्षा को भी सुदृढ़ किया है।

 *फर्स्ट जेनरेशन का है ब्रेकर*-

लगभग 20 वर्ष पुराने फर्स्ट जेनरेशन सर्किट ब्रेकर के स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध न होने के बावजूद कटनी डिवीजन की टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता और अनुभव का परिचय देते हुए इसका निरीक्षण, परीक्षण, मरम्मत एवं आवश्यक पार्ट्स का प्रतिस्थापन किया। इस चुनौतीपूर्ण कार्य में ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस संभाग दमोह एवं कटनी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

 *-ऊर्जा मंत्री ने की सराहना*-

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने  इसे कंपनी की तकनीकी क्षमता, संसाधनों के कुशल उपयोग, लागत नियंत्रण एवं आत्मनिर्भर कार्य संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए संबंधित अभियंताओं एवं कर्मचारियों को बधाई दी है । उन्होंने कहा कि कंपनी के अभियंता अपनी विशेषज्ञता के बल पर महत्वपूर्ण उपकरणों के रखरखाव एवं पुनर्संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
#JansamparkMP 
#CMMadhyapradesh 
@JansamparkMP 
@CMMadhyapradesh 
@MPTransco
@PradhumanINC 
@newenergymp 
@Energy_MP 
#Katni #कटनी

🔹एमपी ट्रांसको ने कटनी में बिरसिंहपुर फीडर के 400 केवी सर्किट ब्रेकर की इन-हाउस ओवरहॉलिंग कर बचाए 50 लाख रुपये* 🔹कटनी - मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के कटनी डिवीज़न के अभियंताओं ने 400 केवी सबस्टेशन कटनी में स्थापित बिरसिंहपुर नंबर-2 फीडर के 400 केवी एबीबी निर्मित सर्किट ब्रेकर की सफलतापूर्वक इन-हाउस ओवरहॉलिंग कर कंपनी को लगभग 50 लाख रुपये की बचत कराई है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री आर.सी. शर्मा की पहल पर अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मचारियों द्वारा लगभग एक सप्ताह तक सतत प्रयास कर यह कार्य पूर्ण किया गया। *बिरसिंहपुर के महत्वपूर्ण फीडर में लगा है यह ब्रेकर*- विशेष बात यह रही है यह सर्किट ब्रेकर बिरसिंहपुर ताप विद्युत गृह से आने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण 400 केवी फीडर पर स्थापित है, जिसके माध्यम से लगभग 350 मेगावाट विद्युत का पारेषण होता है। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था की दृष्टि से यह फीडर अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण फीडर पर स्थापित सर्किट ब्रेकर की सफल ओवरहॉलिंग ने न केवल इसकी विश्वसनीयता बढ़ाई है, बल्कि विद्युत आपूर्ति की निर्बाधता और ग्रिड सुरक्षा को भी सुदृढ़ किया है। *फर्स्ट जेनरेशन का है ब्रेकर*- लगभग 20 वर्ष पुराने फर्स्ट जेनरेशन सर्किट ब्रेकर के स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध न होने के बावजूद कटनी डिवीजन की टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता और अनुभव का परिचय देते हुए इसका निरीक्षण, परीक्षण, मरम्मत एवं आवश्यक पार्ट्स का प्रतिस्थापन किया। इस चुनौतीपूर्ण कार्य में ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस संभाग दमोह एवं कटनी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। *-ऊर्जा मंत्री ने की सराहना*- ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसे कंपनी की तकनीकी क्षमता, संसाधनों के कुशल उपयोग, लागत नियंत्रण एवं आत्मनिर्भर कार्य संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए संबंधित अभियंताओं एवं कर्मचारियों को बधाई दी है । उन्होंने कहा कि कंपनी के अभियंता अपनी विशेषज्ञता के बल पर महत्वपूर्ण उपकरणों के रखरखाव एवं पुनर्संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। #JansamparkMP #CMMadhyapradesh @JansamparkMP @CMMadhyapradesh @MPTransco @PradhumanINC @newenergymp @Energy_MP #Katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

🔹जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 190 आवेदकों की समस्‍यायें*

🔹कटनी – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए 190 आवेदकों की समस्‍यायें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनके निराकरण के निर्देश दिए।

          इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री जितेन्‍द्र पटेल एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंह उईके मौजूद रहे।

          जनसुनवाई के दौरान ग्राम परसवारा निवासी रमुआ पटेल ने आवेदन देकर बताया कि उनकी भूमि (खसरा संख्या 724) का वास्तविक रकबा 0.44 हेक्टेयर है, जिसे गलत तरीके से 0.14 हेक्टेयर दर्ज कर दिया गया है। आवेदक ने इस त्रुटि सुधार कर पुनः 0.44 हेक्टेयर किए जाने की मांग की।

          इसी प्रकार ग्राम सिजहनी निवासी संदीप कुमार कोरी ने बताया कि तहसील कार्यालय में आवेदन देने के बावजूद उनके भूमि रिकॉर्ड में नाम सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने अपने दस्तावेजों के अनुरूप वास्तविक नाम दर्ज करने की मांग की है।

ग्राम बिचपुरा की बुजुर्ग महिला प्यारी बाई कोल ने अपनी जमा कर्मचारी भविष्य निधि राशि का भुगतान न मिलने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि कुटेश्वर लाइम स्टोन माइंस से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्हें राशि नहीं मिली है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

          वहीं ग्राम बड़ागांव के निवासी वृंदावन साहू ने आवेदन दिया कि उनके खेत से गुजरी बिजली लाइन के तार बहुत नीचे लटक रहे हैं, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने तार हटवाने या ऊँचा करने की मांग की है ताकि वे सुगमता से कृषि कार्य कर सकें।

          जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को मामले की जांच कर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
#JansamparkMP 
#CMMadhyapradesh 
@JansamparkMP 
@CMMadhyapradesh 
@drmohanyadav51 
@udaypratapmp 
@Jbpcommissioner 
#Katni #कटनी

🔹जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 190 आवेदकों की समस्‍यायें* 🔹कटनी – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए 190 आवेदकों की समस्‍यायें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनके निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री जितेन्‍द्र पटेल एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंह उईके मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान ग्राम परसवारा निवासी रमुआ पटेल ने आवेदन देकर बताया कि उनकी भूमि (खसरा संख्या 724) का वास्तविक रकबा 0.44 हेक्टेयर है, जिसे गलत तरीके से 0.14 हेक्टेयर दर्ज कर दिया गया है। आवेदक ने इस त्रुटि सुधार कर पुनः 0.44 हेक्टेयर किए जाने की मांग की। इसी प्रकार ग्राम सिजहनी निवासी संदीप कुमार कोरी ने बताया कि तहसील कार्यालय में आवेदन देने के बावजूद उनके भूमि रिकॉर्ड में नाम सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने अपने दस्तावेजों के अनुरूप वास्तविक नाम दर्ज करने की मांग की है। ग्राम बिचपुरा की बुजुर्ग महिला प्यारी बाई कोल ने अपनी जमा कर्मचारी भविष्य निधि राशि का भुगतान न मिलने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि कुटेश्वर लाइम स्टोन माइंस से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्हें राशि नहीं मिली है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्राम बड़ागांव के निवासी वृंदावन साहू ने आवेदन दिया कि उनके खेत से गुजरी बिजली लाइन के तार बहुत नीचे लटक रहे हैं, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने तार हटवाने या ऊँचा करने की मांग की है ताकि वे सुगमता से कृषि कार्य कर सकें। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को मामले की जांच कर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। #JansamparkMP #CMMadhyapradesh @JansamparkMP @CMMadhyapradesh @drmohanyadav51 @udaypratapmp @Jbpcommissioner #Katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

🔹"चलो आई.टी.आई. अभियान" के तहत प्रवेश प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार को गति देने जिला स्तरीय अधिकारियों से किेया गया सहयोग का आग्रह*

🔹कटनी - जिले में संचालित “चलो आई.टी.आई. अभियान” के तहत प्रवेश प्रक्रिया को गति देने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) कटनी के प्राचार्य श्री देवेश कुमार मिश्रा द्वारा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों से भेंट कर प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए सहयोग का आग्रह किया गया।

          प्राचार्य श्री मिश्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जनजातीय कार्य विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय तथा अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल माध्यमों के जरिए आई.टी.आई. प्रवेश संबंधी जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।

          उन्होंने बताया कि आई.टी.आई. में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना एवं अधिकाधिक विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़ना है।

          प्राचार्य श्री मिश्रा ने सभी विभागों से अपील की कि वे अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं तथा युवाओं को आई.टी.आई. में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करें।

          कलेक्टर श्री तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में “चलो आई.टी.आई. अभियान” को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
@JansamparkMP 
@CMMadhyapradesh 
@drmohanyadav51 
@udaypratapmp 
@mintechnical_mp 
@skilldevelopmentmp 
@jbpcommissioner 
#Katni #कटनी

🔹"चलो आई.टी.आई. अभियान" के तहत प्रवेश प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार को गति देने जिला स्तरीय अधिकारियों से किेया गया सहयोग का आग्रह* 🔹कटनी - जिले में संचालित “चलो आई.टी.आई. अभियान” के तहत प्रवेश प्रक्रिया को गति देने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) कटनी के प्राचार्य श्री देवेश कुमार मिश्रा द्वारा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों से भेंट कर प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए सहयोग का आग्रह किया गया। प्राचार्य श्री मिश्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जनजातीय कार्य विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय तथा अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल माध्यमों के जरिए आई.टी.आई. प्रवेश संबंधी जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि आई.टी.आई. में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना एवं अधिकाधिक विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़ना है। प्राचार्य श्री मिश्रा ने सभी विभागों से अपील की कि वे अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं तथा युवाओं को आई.टी.आई. में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर श्री तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में “चलो आई.टी.आई. अभियान” को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @CMMadhyapradesh @drmohanyadav51 @udaypratapmp @mintechnical_mp @skilldevelopmentmp @jbpcommissioner #Katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

🔹खरखरी में क्षीरधारा योजना अंतर्गत पशुपालक जागरूकता शिविर आयोजित*

🔹कटनी – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत खरखरी में क्षीरधारा योजना के अंतर्गत निःशुल्क पशुपालक जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती गोमती पटेल एवं समाजसेवी श्री जमुना पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

          शिविर में कुल 62 पशुपालकों ने भाग लिया, जहां गौवंश एवं भैंसवंशीय पशुओं के लिए वर्षा ऋतु में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु 120 डोज एचएस एवं 152 डोज बीक्यू के टीके लगाए गए। इसके साथ ही 8 पशुओं का गर्भ परीक्षण किया गया तथा 205 पशुओं के लिए कृमिनाशक एवं अन्य आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया।

          कार्यक्रम के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, बांझपन निवारण एवं गर्भ परीक्षण जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और संतुलित पशु आहार तैयार करने के लिए “गोरस ऐप” को मोबाइल में डाउनलोड कर उसका उपयोग भी सिखाया गया।

          शिविर में उपस्थित पशुपालकों ने प्रदान की गई सेवाओं एवं मार्गदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए विभाग द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
@JansamparkMP 
@CMMadhyapradesh 
@mp_husbandry 
@Lakhan_Bjp
@jbpcommissioner 
#katni  #कटनी

🔹खरखरी में क्षीरधारा योजना अंतर्गत पशुपालक जागरूकता शिविर आयोजित* 🔹कटनी – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत खरखरी में क्षीरधारा योजना के अंतर्गत निःशुल्क पशुपालक जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती गोमती पटेल एवं समाजसेवी श्री जमुना पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में कुल 62 पशुपालकों ने भाग लिया, जहां गौवंश एवं भैंसवंशीय पशुओं के लिए वर्षा ऋतु में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु 120 डोज एचएस एवं 152 डोज बीक्यू के टीके लगाए गए। इसके साथ ही 8 पशुओं का गर्भ परीक्षण किया गया तथा 205 पशुओं के लिए कृमिनाशक एवं अन्य आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, बांझपन निवारण एवं गर्भ परीक्षण जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और संतुलित पशु आहार तैयार करने के लिए “गोरस ऐप” को मोबाइल में डाउनलोड कर उसका उपयोग भी सिखाया गया। शिविर में उपस्थित पशुपालकों ने प्रदान की गई सेवाओं एवं मार्गदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए विभाग द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @CMMadhyapradesh @mp_husbandry @Lakhan_Bjp @jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

🔹#प्रधानमंत्री_गरीब_कल्याण_अन्न_योजना के तहत शासकीय राशन दुकान से मुझे मुफ्त राशन  और बाहर मजदूरी के लिए जाने पर वन नेशन वन कार्ड योजनान्तर्गत नि:शुल्क राशन मिल जाता है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को धन्यवाद

       -श्री बसंत कुमार मौर्य,#कटनी
@JansamparkMP
#katni

🔹#प्रधानमंत्री_गरीब_कल्याण_अन्न_योजना के तहत शासकीय राशन दुकान से मुझे मुफ्त राशन और बाहर मजदूरी के लिए जाने पर वन नेशन वन कार्ड योजनान्तर्गत नि:शुल्क राशन मिल जाता है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को धन्यवाद        -श्री बसंत कुमार मौर्य,#कटनी @JansamparkMP #katni

Katni, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

महान ग्रंथ रामायण की रचना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र एवं उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने वाले, महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटिशः नमन🙏 #Maharshivalmiki - Katni Nagar News