मंदसौर: मंदसौर में शराब बिक्री पर स्थायी प्रतिबंध, 11 दुकानें कल से बंद, दुकानों पर दिखी भीड़
मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शामिल मंदसौर में 1 अप्रैल से शराब की बिक्री पूरी तरह बंद हो गई है। मोहन यादव सरकार के इस फैसले के बाद शहर की सभी 11 शराब दुकानें और बार स्थायी रूप से बंद हो गए हैं।सरकार द्वारा धार्मिक नगर घोषित किए गए इन शहरों में अब शराब दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।