महाराजगंज: सारीपुर में उधारी के विवाद में महिला दुकानदार पर 20-25 लोगों ने किया हमला, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
10 जून बुधवार की दोपहर 12 बजे मारपीट मे घायल व्यक्ति के द्वारा थाने मे तहरीर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई। एक दुकानदार महिला को अपने वाहन से उधारी लेने वाले व्यक्ति के कार्यालय पर पहुंचाना भारी पड़ गया। उधार लेने वाले व्यक्ति के द्वारा 20-25 लोगों के साथ उक्त व्यक्ति पर हमला कर दिया गया। जिस मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।पुलिस जांच कर रही है।