प्रतापगढ़: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जमीनी हकीकत उजागर, गौतम नगर का एनीकट गंदगी से भरा
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जमीनी हकीकत उजागर, गौतम नगर का एनीकट गंदगी से अटा प्रतापगढ़। एक ओर राज्य सरकार द्वारा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं जिला मुख्यालय के समीप गौतम नगर स्थित एनीकट की स्थिति इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। एनीकट में चारों ओर गंदगी, कचरा और जलकुंभी