मुरैना नगर: मुरैना में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय भीम के नारे
मुरैना में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य चल समारोह निकाला गया।मंगलवार दोपहर 2:30 बजे सर्किट हाउस से शुरू होकर रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शाम 7 बजे करीब सिंगल बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची। हजारों लोग नीले झंडों के साथ शामिल हुए, गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही, जगह-जगह स्वागत शिविर लगे।